फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP should not do politics in the name of flood affected and dead: Raizada

बाढ़ प्रभावितों और मृतकों के नाम पर राजनीति न करे भाजपा : रायजादा

Sun, 25 Aug 2024 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 25 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP should not do politics in the name of flood affected and dead: Raizada
ऊना। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ऊना में प्रेसवार्ता की। उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर विधायक सतपाल सत्ती पर तीखा जुबानी हमला किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के विधायक जेजों खड्ड बाढ़ हादसे में मृतकों के मामले में राजनीतिक कर रहे हैं, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी और इस तरह की दूषित राजनीति शोभा नहीं देती है। उन्होंने कहा है कि इससे बेहतर होता अगर भाजपा के विधायक केंद्र सरकार से हिमाचल के हक दिलाने के लिए पैरवी करते। इससे प्रदेश की जनता का भला होता, लेकिन केंद्र सरकार हिमाचल के हितों को दबाने की राजनीति कर रही है और भाजपा के विधायक ऐसे बाढ़ हादसों के प्रभावित परिवारों के ऊपर ओच्छी राजनीति करके ध्यान बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि जेजों हादसा पंजाब के होशियारपुर में हुआ है और पंजाब सरकार से तालमेल करके इस हादसे में जिन 11 लोगों की मौत हुई है, उनका पूरे मान-सम्मान के साथ देह संस्कार किया गया और जो पीड़ित परिवार को नियमों के तहत ₹400000 देना बनता है। वहां के उपायुक्त और अन्य अधिकारियों से भी पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी इस घटना को घटित हुई 16 दिन भी नहीं हुए हैं कि भाजपा वहां पर पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने की बजाय राजनीति करने पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक सतपाल सती केंद्र सरकार से मदद की बात करते बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत पैकेज की बात करते और जो हक हिमाचल का बनता है, उसको लाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालने का काम करते तो इससे प्रदेश की जनता का भी भला होता। लेकिन जिस तरह से बाढ़ हादसे के मृतकों के परिवारों के ऊपर भाजपा राजनीति कर रहे है। यह ओच्छी राजनीति ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस पार्टी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed