फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP sent relief material from Una to Mandi

Una News: भाजपा ने ऊना से मंडी के लिए रवाना की राहत सामग्री

Sun, 06 Jul 2025 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
BJP sent relief material from Una to Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। प्रदेश के मंडी जिला में हाल ही में बाढ़ के कारण आई त्रासदी का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए भाजपा ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी , जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास के नेतृत्व में मंडी जिले के प्रभावित क्षेत्रों के लिए अनाज से भरी गाड़ी को रवाना किया। मंडी में बाढ़ प्रभावितों के लिए जगह-जगह से राहत और पुनर्वास की सामग्री भेजी जा रही है। इसी के साथ जिला भारतीय जनता पार्टी ने भी मदद के लिए प्रयास किया है। राहत वाहन को रवाना करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मंडी में आई बाढ़ की त्रासदी बेहद दुखद है। वहां के लोगों की पीड़ा को हम भलीभांति समझते हैं और इसी भावना के तहत ऊना भाजपा परिवार ने यह राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया है। जब भी प्रदेश के किसी हिस्से में संकट आता है, भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ आगे आते हैं। यह हमारी संस्कृति और विचारधारा का हिस्सा है। संकट की इस घड़ी में मंडी के लोग अकेले नहीं हैं, पूरा ऊना जिला और भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed