{"_id":"68dd3277d659d394f90d41d0","slug":"bjp-leaders-and-workers-divided-into-groups-to-welcome-mp-anurag-una-news-c-93-1-una1002-167444-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सांसद अनुराग के स्वागत के लिए गुटों में बंटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सांसद अनुराग के स्वागत के लिए गुटों में बंटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता
विज्ञापन
वीरेंद्र कंवर और देवेंद्र भुट्टो के समर्थन अपने-अपने नेताओं के लगाते रहे नारे
मुख्य सभा स्थल में शामिल नहीं हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, बंगाणा बाजार से ही समर्थकों संग लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। सांसद अनुराग ठाकुर के हालिया कुटलैहड़ दौरे ने पार्टी के भीतर की गुटबाजी को सार्वजनिक कर दिया। बंगाणा बाजार में उनका स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता दो अलग-अलग गुटों में बंट गए, जिससे माहौल में तनाव बढ़ गया। एक ओर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के समर्थक थे, दूसरी ओर देवेंद्र भुट्टो गुट अपने नेता के समर्थन में नारे लगा रहा था। दोनों गुटों की ओर से लगातार नारेबाज़ी होती रही, जिससे स्वागत कार्यक्रम एक तरह से शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। पहले भुट्टो गुट ने सांसद अनुराग ठाकुर का स्वागत किया और उसके बाद वीरेंद्र कंवर ने अपने समर्थकों के साथ कुछ दूरी पर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के बाद अनुराग ठाकुर के साथ वीरेंद्र कंवर और देवेंद्र भुट्टो दोनों ही सभा स्थल की ओर बढ़े। लेकिन कुछ ही देर बाद पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अपने समर्थकों के साथ बंगाणा बाजार से ही लौटने का फैसला किया और मुख्य सभा में शामिल नहीं हुए। इस घटना ने पार्टी के भीतर की खींचतान को और भी उजागर कर दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक एकजुटता की कमी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। यह दौरा कार्यकर्ताओं की एकता दिखाने के लिए था, न कि शक्ति प्रदर्शन के लिए। भाजपा कार्यकर्ता जगदीश, सुरेश कुमार और बालकिशन ने भी इस गुटबाजी पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह स्थिति पार्टी के लिए ठीक नहीं है। इस घटना ने पार्टी आलाकमान के सामने स्थानीय स्तर पर एकजुटता बनाए रखने की एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है।