फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP booth in-charge should take the government's achievements to every household: Ravindra

भाजपा बूथ प्रभारी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं : रविंद्र

Sun, 18 Jan 2026 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
BJP booth in-charge should take the government's achievements to every household: Ravindra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। अंबोटा में भारतीय जनता पार्टी के गगरेट और दौलतपुर मंडलों की संयुक्त बैठक ग्राम केंद्र प्रमुख एवं ग्राम शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला मंडल प्रभारी रविंद्र कुमार द्विवेदी ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में दोनों मंडलों के ग्राम केंद्र प्रमुख और ग्राम शक्ति केंद्र प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, तथा बूथ स्तर तक प्रदेश सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला मंडल प्रभारी रविंद्र कुमार द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ प्रभारी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पूरी निष्ठा से पहुंचाएं, ताकि आम जन को सरकार की नीतियों का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। वहीं, चैतन्य शर्मा ने संगठनात्मक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी चुनौतियों में पार्टी की सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed