फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike-tipper collision near Dagredi village, youth's leg broken

Una News: दगरेड़ी गांव के पास बाइक–टिपर की टक्कर, युवक की टांग टूटी

Sat, 07 Feb 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike-tipper collision near Dagredi village, youth's leg broken
सड़क पर तीखा मोड़ और मार्ग तंग होने से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत चौकीमनयार-धमांदरी सड़क मार्ग पर दगरेडी गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तीखे मोड़ पर बाइक और टिपर की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी चोटिल हुआ।
जानकारी के अनुसार कुरयाला निवासी बीरबल पुत्र गुरमेल चंद और मोहित शर्मा पुत्र रामप्रसाद अपनी रोजमर्रा की तरह बाइक से उपमंडल अंब की सूरी पंचायत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक टिपर दगरेड़ी गांव के पास तीखे मोड़ पर बाइक से टकरा गया। टिपर चालक कैंट-अंबेहड़ा सड़क निर्माण के लिए रेत-बजरी लेकर बडूही से कैंट की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार बीरबल की टांग टूट गई, जबकि पीछे बैठे मोहित शर्मा को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बीरबल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क पर तीखा मोड़ और संकीर्ण मार्ग था। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी टिपरों की आवाजाही अक्सर रहती है, जबकि सड़क की चौड़ाई बहुत कम है, जिससे आम वाहनों को निकलने में कठिनाई होती है। पूर्व प्रधान चौकीमनयार संजय कुमार ने बताया कि चौकीमनयार से धमांदरी तक सड़क मार्ग इतना चौड़ा नहीं है, जितने चौड़े टिपर इस मार्ग से गुजर रहे हैं। इससे सामने से आ रहे वाहनों को पास लेने में दिक्कत होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, चौकीमनयार की ब्लॉक समिति सदस्य अनीता कुमारी ने कहा कि सड़क बेहद संकरी है और कई स्थानों पर तीखे मोड़ हैं। इस पर उन्होंने सरकार से सड़क को चौड़ा करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की। एएसपी ऊना, संजीव भाटिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed