फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike rider dies in road accident, four people injured

Una News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चार लोग घायल

Mon, 27 May 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 27 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, four people injured
अजौली के समीप बोलेरो और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग पर अजौली के निकट एक बोलेरो और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। मृतक की पहचान गांव दबखेड़ा(नंगल) निवासी गोलू के तौर पर हुई है। बोलेरो में सवार सभी लोग हिमाचल से चंडीगढ़ जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की सुड़क सुरक्षा फोर्स भी मौके पर पंहुची और 108 एंबूलेंस के माध्यम से घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में घायल तमन्ना ने कहा कि हम चार लोग कांगड़ा से चंडीगढ़ जा रहे थे। अजौली गांव के निकट अचानक उनकी गाड़ी के आगे एक मोटरसाइकिल आ गया। सिविल अस्पताल नंगल में डयूटी पर तैनात डाॅ. हरिंद्र कौर ने कहा कि उनके पास कुल पांच लोग आए थे, जिनमें से गोलू कुमार निवासी दवखेड़ा की मौत हो गई, जबकि कांगड़ा निवासी समृति, तमन्ना, कर्तिक व न्यासा का उपचार चल रहा है, जो खतरे से बाहर हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई केशव कुमार ने कहा कि बोलेरो चालक सर्वजीत निवासी जमालाबाद जिला कांगड़ा के खिलाफ 279,337 व 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed