फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike collides with stray animal near Nandpur, rider dies

Una News: नंदपुर के समीप लावारिस पशु से टकराई बाइक, सवार की मौत

Sun, 11 Jan 2026 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with stray animal near Nandpur, rider dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। नंदपुर के समीप रविवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब सड़क पर अचानक एक लावारिस पशु आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर पशु से टकरा गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नंदपुर निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र हरभजन सिंह के रूप में हुई है। वह गांव में बर्तनों की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार रविवार दोपहर को अपनी बाइक में तेल भरवाने पेट्रोल पंप जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
घटना पर शोक व्यक्त करते हुए नंदपुर पंचायत के प्रधान श्रवण कुमार ने कहा कि मृतक गरीब परिवार से संबंध रखता था और परिवार का मुख्य सहारा था। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। एसपी ऊना अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed