फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike collides with a tipper parked on the highway, case filed against both drivers

Una News: हाइवे पर खड़े टिपर से टकराई बाइक, दोनों चालकों पर केस

Fri, 07 Nov 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with a tipper parked on the highway, case filed against both drivers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। धर्मशाला-चंडीगढ़ हाइवे के तहत अंब के सपीप चुरुड़ू में हाइवे पर खड़े टिपर से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को दर्ज करवाए बयान में चुरुड़ू निवासी कल्लू पुत्र राम चंद्र ने बताया कि घटना वीरवार रात की है। वह शाम के समय पौने आठ बजे ढाबे के बाहर खड़ा था। इस दौरान अंब की तरफ से एक टिपर आया जिसे अमरीक सिंह पुत्र गुरदित सिंह गांव भरतवाल जिला गुरदासपुर पंजाब चला रहा था। उसने एकदम बीच हाइवे में ब्रेक लगा दी। उसी समय टिपर के पीछे एक जोरदार धमाका हुआ। दौड़कर देखा तो पिछले टायर के पास एक बाइक सवार गिरा था। उसकी पहचान देसराज पुत्र प्रीतम सिंह निवासी चुरुडू के रूप में हुई। बाइक सवार के सिर और टांगों में चोटें आई थीं। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अंब थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा दोनों वाहन चालकों की लापरवाही से हुआ है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed