{"_id":"6165d1598ebc3eb34c6bd9c7","slug":"bike-collided-with-the-back-of-the-bus-two-injured-una-news-sml387023439","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के पीछे से टकराई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के पीछे से टकराई बाइक, दो घायल
विज्ञापन
बंगाणा ऊना। लठियाणी में सोमवार देर शाम एक बस को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवा घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलक राज पुत्र गुरवचन सिंह गांव दमेहड़ झंडुता जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि यह निजी बस पर बतौर चालक कार्यरत है।
बीते सोमवार को ऊना से शाहतलाई बस रूट लेकर जा रहा था तो देर शाम करीब आठ बजे डीएवी स्कूल लठियाणी के पास पहुंचा तो बस के पीछे किसी चीज के टकराने की आवाज आई। इस पर बस को रोका और देखा कि बस के पीछे चालक साइड पर सड़क पर दो लड़के बाइक सहित सड़क पर गिरे थे। जिस पर वह बस में उन्हें सिविल अस्पताल बड़सर ले आए। घायलों की पहचान विशाल पुत्र जोगिंद्र गांव व डाकघर लठियाणी व मनजीत सिंह पुत्र कमलेश चंद गांव सलौणी बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।