{"_id":"57c0481b4f1c1b037cd4f11f","slug":"bhupinder-district-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपिंद्र बने कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपिंद्र बने कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
सेल्फ पार्किंग कुर्सी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना की बैठक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व अध्यक्ष विपिन राणा ने विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यक्ष पद को लेकर मंथन किया गया, जिसके बाद सर्वसम्मति से भूपिंद्र सिंह को संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं, रजनीश शर्मा को चेयरमैन बनाया गया।
विज्ञापन
बैठक में महासंघ के महासचिव रमेश ठाकुर, हरदीप ठाकुर, दलीप ठाकुर, अंब से सुभाष चंद, हरोली से महासचिव राज कुमार, बंगाणा से महासचिव प्रकाश चंद, ऊना से कार्यकारी प्रधान सुभाष सैनी, पपिंद्र शर्मा एवं शहरी इकाई से महासचिव तारा सिंह, एमपीडब्ल्यू संघ के प्रदेश महासचिव केके सहगल, मधु शर्मा, इंदु बाला सहित अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया। महासंघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की थी कि प्रदेश के कर्मचारियों 1-1-2006 से पंजाब के आधार पर सभी वित्तीय लाभ दिए जाएंगे, लेकिन 44 महीने बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों की यह मांग पूरी नहीं की गई है। इस अवसर पर प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति पर या नियुक्ति पर ग्रेड पे देने के लिए दो साल की शर्त को खत्म करने, 4-9-14 की वेतन वृद्धि देने पर लगाई गई रोक की अधिसूचना दिनांक 7-7-2014 को खत्म करने और 2003 के बाद रखे गए कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने की मांग की है। मांगें पूरी न करने पर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन