फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhangra was played in Basal school and religious performances in Badoli forced people to dance.

Una News: बसाल स्कूल में भंगड़ा तो बदोली में धार्मिक प्रस्तुतियों ने किया झूमने पर विवश

Mon, 25 Nov 2024 04:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Bhangra was played in Basal school and religious performances in Badoli forced people to dance.
बदोली स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती हुई छात्राएंं। स्रोत संस्थान
मुख्य अतिथि विधायक विवेक शर्मा ने भी भंगड़े में हाथ आजमाया
विज्ञापन

दोनों स्कूलों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के नेताजी सुभाष मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल और बदोली में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को इनाम वितरित किए। स्कूल पहुंचने पर मुख्य अतिथि विवेक शर्मा का स्कूल स्टाफ एवं स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का आगाज ज्योति प्रज्वलित करके सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मंच से मुख्य अतिथि को स्कूल स्टाफ और एसएमसी की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी का मन मोह लिया। भंगड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवेक शर्मा ने छात्रों के साथ भंगड़े पर खूब ठुमके भी लगाए। वहीं, बदोली स्कूल में राधा कृष्ण लीला से जुड़ी प्रस्तुतियों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि 1.50 करोड़ की लागत से बसाल स्कूल में विज्ञान भवन बनेगा। उसके लिए बजट का प्रावधान भी हो चुका है। जल्द विज्ञान भवन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा ताकि छात्रों को इसकी सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए हर सुविधाएं मुहैया करवाना मेरी प्राथमिकता है लेकिन, स्कूल स्टाफ पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी रुचि बढ़ाने का काम करे। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के हर स्कूल को मॉडल बनाने का काम किया जा रहा है। अब स्कूल स्टाफ भी अपने स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार देने पर जोर दें, ताकि सभी अभिभावक निजी स्कूलों में बच्चों को भेजने के बजाए सरकारी स्कूलों का रुख करें। स्कूल के लिए पांच लाख चहारदीवारी और पांच लाख बैडमिंटन कोर्ट और संस्कृत कार्यक्रमों के लिए दोनों स्कूलों बसाल और बदोली के लिए 5100, 5100 रुपये और प्राइमरी बिंग के लिए 2100, 2100 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

हर स्कूल में छात्रों के लिए बनेगा बढ़िया खेल स्टेडियम
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी छात्रों के जीवन का अभिन्न अंग है। उसे ध्यान में रखते हुए हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर सरकारी स्कूल में बेहतर खेल मैदान बनाने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed