{"_id":"65b14d069bac8a4c130eb40a","slug":"bhagwat-katha-makes-one-cross-the-ocean-of-existence-shiv-kumar-una-news-c-93-1-ssml1047-15997-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवसागर पार करवाती है भागवत कथा: शिव कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवसागर पार करवाती है भागवत कथा: शिव कुमार
Wed, 24 Jan 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा की उपली राजली में चल रही श्रीद भागवत कथा के दौरान आरती करते हुए भक्तजन।स्रोत आयोजक
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की उपली राजली पंचायत में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शर्मा ने कहा कि विषय विकारों से मुक्त जीवन ही मर्यादित जीवन है।
नशा चाहे किसी भी प्रकार का हो, मनुष्य के बचपन से लेकर वृद्धा अवस्था के समय को बर्बाद कर देता है। वह कंगाल मनुष्य और कुछ नहीं कर पाता। उन्होंने कथा में विदुर जी का पावन चरित्र सुनाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एकाग्र मन से कथा श्रवण करनी चाहिए। क्योंकि श्रीमद् भागवत कथा ही मनुष्य को भवसागर पार लगवाती है। इस मौके पर सुदेश शर्मा, संजीव, राजेश शर्मा, हंसराज, संतोष कुमारी, उषा देवी, पवन कुमारी, अंजू बाला के अलावा अनेक भक्त शामिल रहे। संवाद