फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Basdehra's Mahila Mandal will fight against drug addiction.

Una News: नशे के खिलाफ जंग लड़ेगा बसदेहड़ा का महिला मंडल

Thu, 15 Jan 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Basdehra's Mahila Mandal will fight against drug addiction.
नशे के खिलाफ जंग लड़ने का संकल्प लेती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी मैहतपुर (ऊना)। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर छह में नववर्ष और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर माता नैना देवी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि नशे के कारण न केवल युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, बल्कि अनेक परिवार टूटने के कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में हर घर की महिला को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि परिवार को संभालने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है, इसलिए इस जिम्मेदारी को सामूहिक रूप से निभाने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्थानीय महिला मंडल का हाल ही में पंजीकरण हुआ है। मकर संक्रांति पर नगर परिषद अध्यक्ष अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी तथा अन्य पार्षदों ने महिला मंडल की अध्यक्ष वंदना को पंजीकरण प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान महिला मंडल की लगभग 200 सदस्यों को इस सामाजिक अभियान के लिए शुभकामनाएं दी गईं और माता रानी की चुनरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मंडल की अध्यक्ष वंदना ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में पनप रही सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए अब प्रत्येक वार्ड की महिलाओं को आगे आना होगा। तभी नशे और अन्य बुराइयों को समाज से समाप्त किया जा सकेगा।

नयना देवी मंदिर कमेटी के प्रधान सुशील राणा किटु ने बताया कि महिला मंडल की सभी सदस्यों को माता रानी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रामपाल सैनी, विजय राणा, अरुण पाल सिंह, रविश ठाकुर, वंदना, शकुंतला, अंजू, उषा, कमला सहित अनेक महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed