फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baruhi-Dumkhar road will be improved with Rs 6.25 crore: Bablu

6.25 करोड़ से चकाचक होगी बड़ूही-डुमखर सड़क : बबलू

Fri, 23 Aug 2024 03:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 23 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Baruhi-Dumkhar road will be improved with Rs 6.25 crore: Bablu
जोल (ऊना)। क्षेत्र की बड़ूही-डुमखर सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 6.25 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इस परियोजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

यह बात चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने विश्राम गृह जोल में वीरवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार क्रमवार तरीके से जनता से किए वादों को पूरा कर रही है। पूरे विधानसभा में नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी सड़कें और पुलियों का निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि जनता से जो वादे किए गए, उनको पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बडूही-डुमखर सड़क की हालत दयनीय थी। क्षेत्र की जनता इस सड़क के सुदृढ़ीकरण करवाने के लिए उनके दफ्तर आकर मिलती थी। हाल ही में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस बाबत चर्चा की। मुख्यमंत्री के समक्ष इस समस्या को अवगत करवाया और बजट का प्रावधान करवाया। करीब 27 किलोमीटर लंबी इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया का कार्य चल रहा है। जल्द ही सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया के भलौन से भिंडला बाया सोहारी सड़क का कार्य चल रहा है, जिससे उस क्षेत्र की जनता को संकरी सड़क से जल्द ही निजात मिल जाएगी
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाॅक प्रधान रविंद्र शर्मा, उपप्रधान चोकी मन्यार जीवन बाली, उपप्रधान तलमेहड़ा अशोक कुमार, मोनू उपप्रधान अंबेहड़ा सतीश कुमार सोनू, कांग्रेसी नेता जसपाल जस्सी, बलवान सिंह सहायक अभियंता, पीडब्लूडी जोल भानु ओहरी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग नीरज धीमान, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, रमेश चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed