{"_id":"67797ebb40549a13e908fe12","slug":"bangana-got-21-new-forest-friends-result-of-one-withheld-una-news-c-93-1-una1002-142701-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा को मिले 21 नए वन मित्र, एक का परिणाम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा को मिले 21 नए वन मित्र, एक का परिणाम रुका
Sun, 05 Jan 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। बंगाणा उपमंडल में वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण के उद्देश्य से 21 नए वन मित्रों की नियुक्ति की है। इनमें से नौ वन मित्र बंगाणा परिक्षेत्र और 12 रामगढ़ धार परिक्षेत्र में नियुक्त किए गए हैं। एक वन मित्र का परिणाम दस्तावेजों की कमी के कारण अभी पेंडिंग है।
वन मित्रों का मुख्य कार्य वन सुरक्षा सुनिश्चित करना, अवैध कटान रोकना, जंगलों में आगजनी की घटनाओं को रोकना और वनीकरण को बढ़ावा देना होगा। इसके अलावा, वे ग्रामीणों को वनों की महत्ता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए जागरूक करेंगे।
वन अधिकारी ऊना सुशील राणा ने कहा कि वन मित्रों को आधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस किया जाएगा और उन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बेहतर तरीके से वनों की सुरक्षा कर सकें।
विज्ञापन
ये युवा बने वन मित्र
बंगाणा परिक्षेत्र में नियुक्त वन मित्रों में वंशिका पठनिया, प्रियंका, अमनदीप, किरण, बंशिका, रोहित शर्मा, अंशिता संदल, पायल और रजनीवाला शामिल हैं। वहीं, रामगढ़ धार क्षेत्र में 12 नए वन मित्र नियुक्त हुए हैं। इनमें पूजा देवी, तरसेम, साहिल बंगा, भोला बीबी, मोनिका, शिवान पठानिया, सुजल मोदगिल, जसप्रीत, अमन शर्मा, सानिया मेहता, अभिषेक राणा और बेबी कुमार शामिल हैं।