फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bangana College signed agreement with Baddi University

Una News: बंगाणा काॅलेज का बद्दी विश्वविद्यालय से हुआ समझौता

Fri, 10 May 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bangana College signed agreement with Baddi University
बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा और बद्दी विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस दस्तावेज पर महाविद्यालय बंगाणा के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने हस्ताक्षर किए। इन दस्तावेजों के लागू होने से छात्रों को शैक्षणिक, कॅरियर संबंधी और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। यह दस्तावेज पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करेगा, जिसमें संकाय विकास, रोजगार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर व्याख्यान की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने इस दस्तावेज को महाविद्यालय के विकास के लिए मील का पत्थर बताया, जो विद्यार्थियों को भविष्य में शैक्षणिक अनुभव के साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से डॉ. राजीव कुमार और महाविद्यालय बंगाणा से प्रो. रेखा शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, प्रो. सिकंदर नेगी और प्रो. कमलेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed