फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Banehada-Sunkali road full of potholes, people worried

Una News: बनेहड़ा-सुंकाली सड़क में गड्ढों की भरमार, लोग परेशान

Mon, 06 May 2024 04:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 06 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Banehada-Sunkali road full of potholes, people worried
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा से वाया बिललु की तलाई, नकड़ोह, सुंकाली सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इसके कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बनेहड़ा की तरफ से वाया सुंकाली-मुबारिकपुर जाने वाली इस सड़क में गड्ढों की भरमार है। इससे वाहनों में भी सफर करने जोखिम भरा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में शिव कुमार, संदीप, नरेश राय, नरेंद्र, सुर्यांश, आशु ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सड़क में कई सालों से बस सेवा न भी शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण बनेहड़ा से सुंकाली और अमलेहड़ के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी होती है। धार्मिक स्थल डेरा अमलेहड़ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी वाया मुबारिकपुर होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि बस सेवा शुरू होने से बनेहड़ा सुंकाली अमलेहड़ अपर भंजाल नकरोह में आवाजाही करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। पीडब्ल्यूडी गगरेट के कनिष्ठ अभियंता ई. रजनीश कुमार का कहना है कि मार्ग की समस्या ध्यान में है। जल्द ही इस दिशा में जनहित के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed