फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bailey bridge building team will reach from Kinnaur on Janmashtami, construction of bridge will start from 27th

Una News: जन्माष्टमी को पहुंचेगी किन्नौर से बेली ब्रिज बनाने वाली टीम, 27 से बनना शुरू होगा ब्रिज

Sun, 25 Aug 2024 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 25 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bailey bridge building team will reach from Kinnaur on Janmashtami, construction of bridge will start from 27th
ऊना। ऊना-संतोषगढ़ मार्ग स्थित रामपुर खड्ड पर बनने वाले बेली ब्रिज को स्थापित करने का कार्य 27 अगस्त से शुरू होगा। पुल को बनाने के लिए विशेष टीम कृष्ण जन्माष्टमी की शाम तक यहां पहुंचेगी।
विज्ञापन

पुल को स्थापित करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मेकेनिकल बिंग की टीम किन्नौर से यहां पहुंचेगी। फिलहाल पुल निर्माण के लिए लोहेनुमा ढांचे का अधिकांश भाग यहां पहुंच चुका है। इसे यहां देखकर ग्रामीण भी गदगद हैं। लोगों को जल्द ही यहां से आमजन सहित वाहनों का आवागमन भी आरंभ होने की आस जग गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्थापित होने वाले पुल के एक बार गाड़ी में आने वाले भाग का भार ही 120 टन के करीब है। ऐसे में इसे जिला बिलासपुर से लाने के लिए ही पूरे सुरक्षा मापदंड अपनाए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिकारियों की मानें तो यह बेली ब्रिज 160 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा होगा। इस पर आराम से छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन हो पाएगा। आज-कल में इस ब्रिज के सभी पार्ट्स यहां पहुंच जाएंगे। उसके बाद लोनिवि मेकेनिकल टीम इसे पहले जोड़ने का मोर्चा संभालेगी। इसके बाद उसके स्पैन भागों को स्थापित करने का कार्य भी गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों हुई मूलसधार बारिश के बीच रामपुर स्थित लगभग 40 वर्ष पुराने पुल की नींव पिल्लर, सुरक्षा दीवार आदि टूट गईं। इससे पुल का ऊपरी भाग करीब दो फुट नीचे धंस गया। लोक निर्माण विभाग ने तत्काल प्रभाव से यहां यातायात डायवर्ट कर वाया चंद्रलोक काॅलोनी कर दिया। इससे अब लगभग दो से ढाई किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर वाहनों को तहसील चौक एवं ऊना मुख्यालय संपर्क मार्ग से पहुंचना पड़ रहा है। बेली ब्रिज बनने से इस अतिरिक्त सफर से स्थानीय कई बाशिंदों सहित वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बेली ब्रिज के निर्माण के लिए किन्नौर से मेकेनिकल टीम यहां पहुंच जाएगी। पुल का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। ब्रिज निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
-हर्ष पुरी, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed