फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ayushman Bhava campaign will be run in the district from September 17 to October 2.

Una News: जिले में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान भव अभियान

Fri, 15 Sep 2023 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bhava campaign will be run in the district from September 17 to October 2.
ऊना। जिले में आयुष्मान भव अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने डीआरडीए हाल में आयुष्मान भव के जिला स्तरीय अभियान के शुभारंभ पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभा (आयुष्मान हेल्थ अकाउंट) बनाया जाएगा। कार्ड में स्वास्थ्य से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। जिले में अब तक 1.36 लाख लोगों के आभा खाते बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभियान के तीन मुख्य घटक होंगे। इसमें पहला घटक आयुष्मान आपके द्वार 3.0, दूसरा आयुष्मान स्वास्थ्य मेला तथा तीसरा आयुष्मान सभा प्रमुख भाग होंगे। आयुष्मान आपके द्वार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। ई-केवाईसी का कार्य किया जाएगा। जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति परिवार को पांच लाख रुपये तक का अस्पताल में दाखिल होने पर निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। योजना के तहत जिले में 25,555 परिवारों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके है। योजना के तहत 15.64 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करके 14,655 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रत्येक शनिवार को होंगे साप्ताहिक मेले
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि आयुष्मान स्वास्थ्य मेला में सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्रों में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीएचओ, मेडिकल अधिकारियों की ओर से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। 18 से 22 सितंबर तक आशा, आंगनबाड़ी वर्कर्स, स्वास्थ्य वर्कर्स घर-घर जाकर जांच सूची द्वारा बीपी, मधुमेह, टीबी, कुष्ठ रोगों के बारे जानकारी दी जाएगी। इसके उपरांत उन्हें स्वास्थ्य मेले में जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थान सीएचसी एंड सीएच में लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से विशेषज्ञों की टीम आएंगी। दो अक्तूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed