फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ayush department started labs in 12 wellness centers, BP-diabetes tests will be done

Una News: आयुष विभाग ने 12 वेलनेस केंद्रों में शुरू की लैब, बीपी-मधुमेह के टेस्ट होंगे

Wed, 22 Feb 2023 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ayush department started labs in 12 wellness centers, BP-diabetes tests will be done
ऊना। आयुष विभाग ने जिले के 12 वेलनेस केंद्रों में लैब की सुविधा शुरू कर दी है। लैब में प्रथम चरण में मरीजों के एचबी, मधुमेह के टेस्ट निशुल्क होंगे। इस सुविधा के शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब टेस्ट करवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इन केंद्रों पर प्रेग्नेंसी किट भी निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन

आयुष विभाग के निर्देशों के बाद जिले के आयुष वेलनेस केंद्रों में लैब की सुविधा शुरू कर गई है। अधिकतर केंद्र जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। विभाग की तरफ से लैब में अभी प्रथम चरण में एचबी, मधुमेह से संबंधित टेस्ट किए जाएंगे। भविष्य में लैब में अन्य टेस्ट करवाने की सुविधा भी मरीजों को दी जाएगी। दूसरी तरफ आयुष विभाग बाकी बचे अन्य केंद्रों पर भी लैब शुरू करने के लिए प्रयासरत है। वेलनेस केंद्र लोहारली और रायपुर मैदान में भी लैब जल्द शुरू करने की योजना है। वेलनेस केंद्र जलग्रां, लोअर मुबारिकपुर, ओएल, गोंदपुर बनेहड़ा, कुठेड़ा जस्वाला, तलमेहड़ा, कोट, अरलू, पंडोगा, गोंदपुर जयचंद, कुठेड़ा खैरला और रायंसरी में लैब शुरू की गई हैं।
विज्ञापन

आयुष विभाग की तरफ से चलाए जा रहे वेलनेस केंद्रों में लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए भविष्य में योग प्रशिक्षक की तैनाती भी की जा रही है। योजना के तहत इन केंद्रों पर रोजाना सुबह के समय शिविर लगाकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग रोगों से दूर रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
जिले के 12 वेलनेस केंद्रों पर आयुष विभाग की तरफ से लैब की सुविधा शुरू की गई है। अभी 12 केंद्रों में यह सुविधा निशुल्क मिल रही है। दो अन्य स्थानों लोहारली और रायपुर मैदान में स्टाफ की कमी के चलते सुविधा नहीं मिल रही है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। स्टाफ की तैनाती होते ही लैब की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. आनंदी शैली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed