{"_id":"66b0c1a8fb5c1bf0c3091b48","slug":"ayurvedic-department-will-promote-the-cultivation-of-ashwagandha-una-news-c-93-1-ssml1047-129877-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आयुर्वेदिक विभाग अश्वगंधा की खेती को देगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आयुर्वेदिक विभाग अश्वगंधा की खेती को देगा बढ़ावा
विज्ञापन
किसानों को खेती को लेकर किया जाएगा जागरूक
आयुष विभाग ने जागरूकता को लेकर बनाईं कमेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के हर गांव में अश्वगंधा के पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए आयुष विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। यह पौधे नजदीक के आयुष स्वास्थ्य केंद्र में आगामी दिनों में मुहैया हो जाएंगे। इसके लिए लोगों को कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। अश्वगंधा को बढ़ावा देने के लिए विभाग की तरफ से यह मुहिम शुरू की गई है। अश्वगंधा के औषधीय गुणों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। जिले में स्थापित सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में आगामी दिनों में इन पौधों को मुहैया करवाया जाएगा। हर स्वास्थ्य केंद्र के तहत 200 से 250 पौधे वितरित किए जाएंगे। दूसरी ओर ग्राम पंचायतों स्कूलों में भी अश्वगंधा को लेकर आयुर्वेद विभाग की टीम में जागरूकता अभियान चलाएंगी। इस प्रक्रिया को अगस्त के मध्य से शुरू कर दिया जाएगा। आयुष विभाग के जिले में कुल 48 स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा इन केंद्रों में आयुष वेलनेस केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ हर्बल गार्डन भी स्थापित होंगे। इन केंद्रों के अलावा लोगों हर घर में एक अश्वगंधा पौधा लगाने को लेकर मुहिम चलाया जाएगा।
जिले के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 अगस्त के बाद से इस मुहिम को धरातल पर उतारा जाएगा। -डॉ. किरन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना