फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awareness program organized in Bangana College

Una News: बंगाणा काॅलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Fri, 14 Jun 2024 05:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Jun 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Awareness program organized in Bangana College
बंगाणा कालेज एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अन्य।स्रोत संस्थान
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेडक्राॅस, रोवर रेंजर इकाई बंगाणा के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम किया। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी डीसी ऊना के आदेश पर राज्य आपदा आकस्मिक बाढ़ पर राज्य स्तरीय मेगा मॉक अभ्यास के आठवें संस्करण में बाढ़ और भूस्खलन से बचाओ के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर बंगाणा अस्पताल से आए काउंसलर ऋषि भट्टी ने आपदा से संबंधित जानकारी दी और कहा कि आपदा के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखें और आपदा से निपटने के उपाय बताएं। उन्होंने आपदा के दौरान फर्स्ट एड मेडिकल का प्रयोग और सीपीआर की भी जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर, रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार, रोवर के हेड कमलेश महाजन, प्रोफ़ेसर नंद लाल, प्रोफेसर संजय शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कैप्टन विशाल सोनी हेड बॉय तीक्षण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed