फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awareness campaign will be run to prevent dengue

Una News: डेंगू से बचाव के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Mon, 01 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign will be run to prevent dengue
आशा वर्कर व आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

बरसात में डेंगू और मलेरिया होने की सबसे अधिक आशंका
विभाग ने सभी खंड स्वास्थ्य अधिकारियों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। अभियान को आशा वर्कर के माध्यम से हर घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाने और उपचार संबंधित सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बरसात के दौरान डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका अधिक रहती है। इस अभियान के तहत डेंगू के लक्षणों, बचाव और इलाज के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आशा वर्कर और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत जनता को मच्छरों के ब्रीडिंग स्थलों की सफाई रखने, मलेरिया के लक्षणों को पहचानने और उपचार के लिए स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। डेंगू से बचाव के लिए ग्राम पंचायतों के सहयोग से गांवों, तालाबों और अन्य स्थानों पर जहां पानी जमा है, वहां छिड़काव भी किया जाएगा।


डेंगू के लक्षण
डेंगू के लक्षणों में चक्कर आना, सांस फूलना, उल्टी, सर्दी के साथ बुखार आदि शामिल हैं। कई बार व्यक्ति बेहोश भी हो जाता है। डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गड्ढों में मिट्टी भर दें। टायरों को बिखरे न रहने दें। पानी के सभी बर्तनों, टंकियों को ढक कर रखें। मलेरिया के लक्षण दिखने पर निजी स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी स्थ्स्थ्य जांच करवाएं।
विज्ञापन


डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। लोगों को आशा वर्कर के माध्यम से डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति को डेंगू के लक्षण महसूस होते हैं, तो वह नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed