{"_id":"5807610f4f1c1b726b704551","slug":"avoid-to-sale-chinees-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में चीन के सामान का बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में चीन के सामान का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 19 Oct 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
chinese item
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ चीन की गतिविधियों के चलते व्यापार वर्ग के साथ-साथ आम लोगों ने भी चीन के सामान का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। कारोबारी भी इस बार दुकानों पर चीन का सामान बेचने के लिए नहीं मंगवा रहे हैं। पाकिस्तान का साथ देने वाले चीन को इस बार लोगों ने सबक सिखाने का मन बना लिया है। लोग त्योहारी सीजन में चीन का बना हुआ सामान नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
बाजारों में चीन के सामान की बिक्री न होने से उन कारोबारियों का व्यापार प्रभावित हुआ है, जिन्होंने पहले ही सामान मंगवा लिया था। हालांकि, कई व्यापारियों ने चीन और पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के चलते चाइनीज सामान का बहिष्कार कर दिया। इस बार लोगों ने मेड इन चाइना मुक्त दिवाली का नारा दिया है। लोगों को कहना है कि आतंकी देश पाकिस्तान का साथ देने वाले चीन का बना हुआ सामान नहीं खरीदेंगे। इस बार गिफ्ट की दुकानों सहित पटाखों के बाजार में भी चीन का बना हुआ सामान लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग ने भी लाना बंद कर दिया है। इसके चलते बाजार में भारत में बने स्वदेशी सामान की बिक्री बढ़ गई है। हालांकि, जिले की कुछेक दुकानों पर चाइना के सामान का डंप पड़ा है। लेकिन, बाजार में सामान खरीदने वाले ग्राहक चाइना का सामान खरीदने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन
राम कुमार, अजय कुमार, दीपक, रोहित, अंकित, शम्मी, दिलबाग, शशि, मुकेश, विजय, अश्वनी, मोहित तथा शिव कुमार आदि का कहना है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने वाले चीन का सामान वे नहीं खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार वह चाइना मुक्त दिवाली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवादियों को बढ़ावा देने वाले देश का साथ देकर हमारे भारत में अशांति फैलाने की साजिश रचे, उनके साथ पूरा व्यापार ठप होना चाहिए। लोगों ने चीन और पाकिस्तान के साथ पूरा व्यापार ठप करने की मांग की है।
विज्ञापन