{"_id":"62eeab700690cc58196ac9ef","slug":"attempts-made-to-break-atm-in-jhalera-police-probe-starts-una-news-sml4176336153","type":"story","status":"publish","title_hn":"झलेड़ा में एटीएम लूट का प्रयास, शातिर ने की तोड़ फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झलेड़ा में एटीएम लूट का प्रयास, शातिर ने की तोड़ फोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के झलेड़ा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। इस मामले में शिकायत मिलने पर थाना सदर पुलिस के मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे एक अज्ञात शख्स एटीएम केबिन में घुसा।
इस दौरान उसने अपने साथ लाए हथियार से एटीएम पर वार करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एटीएम में लगे सायरन के बजने से उक्त आरोपी बिना कुछ चुराए वहां से भाग खड़ा हुआ। आरोपी ने चालाकी बरतते हुए एटीएम का शटर लगा दिया।
इस कारण शनिवार सुबह तक किसी को वारदात का पता नहीं चला। सुबह करीब 10:00 बजे जब एक सफाई कर्मी ने एटीएम का शटर उठाया तो अंदर हुई तोड़फोड़ का पता चल पाया।
विज्ञापन
एटीएम में कैश डालने का काम करने रही एडीएस एजेंसी के कर्मचारी जपन ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। एटीएम व आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जाएगी।