फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attempted fraud bycreating fake id of satti

सत्ती की फेक आईडी से ठगी का प्रयास

Wed, 10 Feb 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
attempted fraud bycreating fake id of satti
ऊना। छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नाम से साइबर शातिरों ने लोगों को ठगने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की चौकसी के चलते कोई ठगी नहीं हो पाई। शातिर ने सतपाल सत्ती की फर्जी अकाउंट फेसबुक पर बनाकर दोस्तों से रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। जिस पर लोगों ने उन्हें सूचित किया। इस पर सत्ती ने सभी से उनकी फर्जी आईडी को ब्लॉक करने व किसी भी तरह से धनराशि न देने की अपील की। इस संबंध में छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि अब शातिर लोगों को ठगने के लिए नए नए प्रयास कर रहे हैं। ऐेस में सभी सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि उनकी फर्जी आईडी बनाने का मामला उनके ध्यान में आया है, लेकिन अच्छा यह रहा कि शातिरों के झांसे में कोई नहीं आया। उन्होंने कहा कि कोई भी उनके नाम से बनी आईडी पर रुपये मांगने पर न दें। सोशल मीडिया पर कुछ भी करने से पहले जांच परख कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed