{"_id":"616db431454e3837bf78e420","slug":"attempt-of-thieft-in-bank-una-news-sml3876240169","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुरवाईं में पीएनबी में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुरवाईं में पीएनबी में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते खुरवाईं में रविवार रात को पीएनबी बैंक शाखा में एक शातिर ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो पाया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जायजा लिया। शातिर बैंक की दीवार में छेदकर परिसर में घुसा था। उधर, दुलैहड़ पशु चिकित्सालय के भी ताले टूटे हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बैंक शाखा में स्टाफ पहुंचा तो चोरी को लेकर पता चला। इस पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मौके पर पुलिस को बैंक शाखा की एक दीवार में छेद मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। जिसमें एक शातिर दिखा है। शातिर ने मास्क व चादर ओढ़ रखी थी। शातिर ने कैमरे को भी शिफ्ट कर दिया था। हालांकि शातिर बैंक परिसर से कुछ चुराने में सफल नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से फुट प्रिंटस मिले हैं। वहीं, हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ स्थित पशु चिकत्सालय के ताले सोमवार को टूटे हुए मिले। सोमवार सुबह चिकित्सालय पहुंचे स्टाफ टूटे ताले देखकर दंग रह गया। छानबीन में चिकित्सालय से कुछ भी चोरी होने की बात सामने नहीं आई है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि खुरवाईं पीएनबी बैंक शाखा में चोरी के प्रयास की शिकायत मिली है। मामले में जांच की जा रही है।