फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attack with knife on his own neck

पत्नी से अनबन, खुद को गर्दन पर मारा चाकू

Sun, 17 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 17 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
attack with knife on his own neck
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरोली थाना के तहत एक विवाहित युवक ने पत्नी से अनबन होने पर गर्दन पर चाकू से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। परिजनों ने घायल युवक को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरोली निवासी एक युवक की अपनी पत्नी के साथ रविवार देर शाम किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने तैश में आकर चाकू खुद की गर्दन पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में संजय को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि युवक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। सीएमओ ऊना डा. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित युवक को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed