फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ashwani Sharma will represent in Asian Master Athletic

Una News: अश्वनी शर्मा एशियन मास्टर एथलेटिक में करेंगे प्रतिनिधित्व

Sat, 01 Nov 2025 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Ashwani Sharma will represent in Asian Master Athletic
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के गांव कोहड़रा निवासी 68 वर्षीय एथलीट अश्वनी कुमार शर्मा फिर अंतरराष्ट्रीय मैदान में अपने प्रदर्शन का परचम लहराने जा रहे हैं। वे आगामी 43वीं एशियन मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में भारत की टीम का हिस्सा बनकर भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 5 नवंबर से 9 नवंबर तक चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। एशिया के कई देशों के वरिष्ठ एथलीट इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अश्वनी कुमार शर्मा 800 मीटर, 1500 मीटर और 2000 मीटर की दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले भी अनेक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने स्वीडन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनके चयन से पूरे ऊना जिला, विशेषकर बंगाणा क्षेत्र में खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed