फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Artists showcased their talent in the auditions of Chintapurni Festival.

Una News: चिंतपूर्णी महोत्सव के ऑडिशन में कलाकारों ने दिखाए प्रतिभा के रंग

Thu, 06 Nov 2025 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Artists showcased their talent in the auditions of Chintapurni Festival.
14 नवंबर को शोभायात्रा एवं पवन ज्योति की स्थापना के साथ होगा भव्य शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। माता चिंतपूर्णी महोत्सव 2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय ऑडिशन वीरवार को संपन्न हो गए। अंब कॉलेज सभागार में हुए इन ऑडिशनों में ऊना सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य, संगीत और लोक कलाओं की विविध झलकियों ने चयन समिति को खूब प्रभावित किया। उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी दी कि माता चिंतपूर्णी महोत्सव का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक अंब मैदान में किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 14 नवंबर को भव्य शोभायात्रा एवं माता चिंतपूर्णी की ज्योति स्थापना के साथ होगा। तीन दिवसीय इस उत्सव में प्रदेश व देश के विख्यात कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। उत्सव को भव्यता और जनसहभागिता के साथ संपन्न करवाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सभी समितियां अपने-अपने दायित्वों को गति से आगे बढ़ा रही हैं, ताकि महोत्सव को एक यादगार स्वरूप प्रदान किया जा सके। पिछले वर्ष 26 से 28 सितंबर तक अंब मैदान में आयोजित माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित किया, बल्कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कैलेंडर में अपनी विशिष्ट पहचान भी स्थापित की। आस्था, परंपरा और लोक-संस्कृति के इस संगम ने उत्सव को जन-आस्था का प्रेरक पर्व बना दिया था।

बाक्स
जनसहभागिता ही उत्सव की शक्ति
विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक सरोकार और क्षेत्रीय पहचान का जीवंत मंच है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इस बार आयोजन में जनसहभागिता को और व्यापक रूप दिया जा रहा है, ताकि यह उत्सव समाज को जोड़ने वाली एक सकारात्मक सांस्कृतिक पहल के रूप में और अधिक सशक्त बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed