फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   army

पूर्व नौ सैनिकों ने धूमधाम से मनाया नौ सेना दिवस

Sun, 15 Dec 2019 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
army
बहडाला में नौ सेना दिवस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व नौ सैनिक। - फोटो : Una
ऊना। पूर्व नौसैनिक कल्याण संघ के तत्वावधान में बहडाला के एक निजी होटल में नौसेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने की। कार्यक्रम में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल तथा जम्मू एंड कश्मीर से 226 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सबसे पहले शहीदों और गत वर्ष में प्रभु चरणों में लीन हुए पूर्व सैनिक शक्ति चंद पटियाल कमिश्नर एक्साइज एंड टैक्सेशन हिमाचल प्रदेश, आरके गुप्ता पैटी अफसर, मदन लाल शर्मा तथा पूर्व सैनिक की धर्म पत्नी शकुंतला देवी के निधन पर को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने मेहमान का स्वागत किया। उन्होंने नौसेना दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। लोगों को बताया कि संघ पिछले 23 वर्षों से नौसेना दिवस ऊना में मना रहा है। इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं की दौड़, म्यूजिक चेयर की प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लै. सुदेश प्रकाश ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर सैनिक वेलफेयर मेजर रघुवीर सिंह, कर्नल पठानिया आफिसर इन इचांर्ज ईसीएचएस, ठाकुर यशपाल प्रधान पूर्व सैनिक सेवा परिषद हिमाचल प्रदेश, कैप्टन शक्ति चंद एक्स सर्विस लीग चेयरमैन, कमांडर जगदेव सिंह ओआईसी ईसीएचएस विशाखा पट्टनम ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed