फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Army showed strength to Pakistan with Operation Sindoor: Patial

सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाक को दिखाई ताकत : पटियाल

Wed, 07 May 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Army showed strength to Pakistan with Operation Sindoor: Patial
बोले-घर में घुसकर पाकिस्तान किया तबाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भारतीय सेना के कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल (रिटायर्ड) ने कहा कि भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में घुसकर सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे विश्व को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भारत अब किसी भी आतंकवादी गतिविधि को सहन नहीं करेगा।

इस साहसिक कार्रवाई ने न केवल सीमापार छिपे आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया बल्कि भारत की सैन्य क्षमता और इच्छाशक्ति को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर साबित कर दिया। कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ने भारतीय सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस निर्णय की सराहना की, जिसमें भारतीय सेना को फ्री हैंड यानी पूर्ण स्वतंत्रता दी गई थी। उन्होंने कहा कि सेना को बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के कार्य करने की छूट देना एक दूरदर्शी कदम था। इससे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सुनिश्चित हो सकी। कर्नल धर्मेंद्र पटियाल ने कहा कि जब सेना को राजनीतिक समर्थन के साथ स्वतंत्रता मिलती है तो वह अपने कार्य को अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम देती है। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed