फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Army Recruitment: Dates fixed for receiving new admit cards

सेना भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त को संभावित

Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Army Recruitment: Dates fixed for receiving new admit cards
ऊना। इंदिरा स्टेडियम ऊना में मार्च में हुई सेना भर्ती रैली में फिजीकल टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 29 अगस्त को सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन संभावित है।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि भर्ती रैली के दौरान सेना के डॉक्टरों द्वारा अथवा उसके उपरांत सेना अस्पताल जालंधर द्वारा मेडिकली फिट घोषित किए उम्मीदवारों को सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में जाकर शेष दस्तावेजों/पुराने एडमिट कार्ड जमा करने और नए एडमिट कार्ड प्राप्त करने होंगे। इसके लिए भर्ती कार्यालय में संपर्क करने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के आरएमडीएस नंबरों के आधार पर 1001 से 1204 तक के उम्मीदवारों को 12 जुलाई, 1206 से 1403 को 13 जुलाई, 1404 से 1630 को 14 जुलाई, 1631 से 1881 को 15 जुलाई, 1884 से 2092 को 16 जुलाई, 2093 से 2315 को 17 जुलाई, 2319 से 2538 को 19 जुलाई, 2539 से 2747 को 20 जुलाई, 2748 से 2999 को 27 जुलाई, 3004 से 3134 को 28 जुलाई और 3135 से 3268 को उन्हें 29 जुलाई को भर्ती कार्यालय में आकर शेष दस्तावेज जमा करवाने और नए एडमिट कार्ड प्राप्त करने होंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार मास्क अवश्य पहनें। हाथों को नियमित अंतराल पर हैंड सेनिटाईजर या साबुन और पानी से अवश्य धोएं। उन्होंने बताया कि अगर किन्हीं कारणों से कोई बदलाव होता है, तो उन्हें प्रेस विज्ञप्ति से सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed