फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur gave instructions to complete the construction work of PGI Satellite Center by 31 December

Himachal: पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के कार्य में देरी पर सांसद तल्ख, दिसंबर तक पूरा करने के आदेश

Sat, 19 Jul 2025 09:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jul 2025 09:39 PM IST
सार

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण तय किए गए लक्ष्य से एक साल विलंब से हो रहा है। 

विज्ञापन
Anurag Thakur gave instructions to complete the construction work of PGI Satellite Center by 31 December
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर । - फोटो : संवाद

विस्तार

सांसद अनुराग ठाकुर ने मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के कार्य में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और क्रियान्वयन एजेंसी को दिसंबर 2025 तक सभी सुविधाओं सहित निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ओपीडी और आईपीडी समेत सभी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं निर्धारित समय पर उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही भूमि की निशानदेही पूरी कर स्थानीय निवासियों के रास्ते की समस्या को प्राथमिकता से हल करने के आदेश भी दिए।

विज्ञापन




ऊना जिले में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर चिंता जताते हुए सांसद ने कहा कि इससे प्रदेश की संपदा और राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने तय सीमा से अधिक मलबा ढोने वाले टिप्परों पर सख्त कार्रवाई करने और जब्त किए गए अवैध माल पर तीन से चार गुना जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। सांसद ने केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि सांसद निधि से स्वीकृत सभी कार्य दिसंबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को जिले के उन क्षेत्रों का डाटा प्रस्तुत करने को कहा जहां 5 किमी के दायरे में कोई बैंक शाखा नहीं है। मुद्रा योजना और अन्य सरकारी योजनाओं में जन जागरूकता बढ़ाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

विज्ञापन

हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में जोड़े जाएं सभी नए कोच : अनुराग
 सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को ऊना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अंब-अंदौरा-ऊना-हरिद्वार रेलमार्ग के विस्तारीकरण के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं रेलिंग पर चढ़कर संभावनाओं का जायजा लिया और भविष्य में और बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मलाहत में अंडरपास निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए रेलवे अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में मार्च 2026 से पहले सभी नए कोच जोड़ने और सभी ट्रेनों में शौचालय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

शनिवार को ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समी क्षा की। सांसद ने ऊना रेलवे स्टेशन को हिमाचली कला, संस्कृति और सौंदर्यबोध के अनुरूप विकसित करने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्टेशन के प्रवेश और निकास बिंदुओं, जन सुविधाओं, कैंटीन, टॉयलेट आदि की स्थिति सुधारने और अगले 30 वर्षों की यातायात संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने निजी भूमि पर किराये पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर देते हुए कहा कि संबंधित मकान मालिक की ओर से यह सुविधाएं अनिवार्य रूप से प्रदान की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed