{"_id":"67276e734c2ee330f70b6ae8","slug":"annual-meeting-held-in-dhamandari-gurudwara-una-news-c-93-1-una1002-137181-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धमांदरी गुरुद्वारा में हुआ सालाना समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धमांदरी गुरुद्वारा में हुआ सालाना समागम
Sun, 03 Nov 2024 06:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 03 Nov 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
ऊना। धमांदरी गांव स्थित गुरुद्वारा दशमेश पिता में रविवार को श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व, गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरुतागद्दी दिवस एवं माता साहिब कौर जी के जन्म दिवस पर वार्षिक समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गुरमत कथा-कीर्तन दरबार हुआ।
समागम में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी, भाई बलविंदर सिंह, भाई गुरकीरत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई बलबीर सिंह रसीला, भाई हरदीप सिंह जैसे प्रसिद्ध संत महापुरुषों ने कीर्तन और कथा से संगत को निहाल किया। बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने संगत को गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलकर ‘सरबत के भले’ के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस दौरान प्रबंधक कमेटी ने बाबा सरबजोत सिंह बेदी सहित विभिन्न सेवाओं में योगदान के लिए सेवादारों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला, जोगमन सिंह, सुखविंदर सिंह, प्यारा सिंह, मेहर सिंह, जरनैल सिंह, मनजीत सिंह, सरबजोत सिंह, राज कौर, विजय कौर सहित अन्य उपस्थित रहे। समागम के अंत में गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया।