फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anjana Chabba took the oath as President of the Santoshgarh Municipal Council.

Una News: अंजना चब्बा ने ली नगर परिषद संतोषगढ़ के अध्यक्ष पद की शपथ

Thu, 23 Jul 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Anjana Chabba took the oath as President of the Santoshgarh Municipal Council.
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद चुनाव परिणाम के दो माह गुजर जाने के बाद बुधवार को नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्ष अंजना चब्बा और उपाध्यक्ष संदीप कुमार को एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ, मालाएं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद संताेषगढ़ नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अध्यक्ष अंजना चब्बा और उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने कार्यभार संभाला। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया तथा कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के नगर के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने नगरवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की भी अपील की। इस अवसर पर भाजपा शहरी इकाई के प्रधान राजेश प्रभाकर, वार्ड नंबर एक से पार्षद अंजू वाला, वार्ड नंबर तीन से पार्षद चरणजीत कौर, वार्ड नंबर चार से पार्षद इकबाल सिंह, वार्ड नंबर छह से पार्षद कुसुम लता, नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान रजनीश चब्बा, पूर्व पार्षद संतोख सिंह, पूर्व पार्षद किरण देवी, पूर्व पार्षद रचना देवी, हर्ष चब्बा, बलराम चब्बा, नानक चंद, देवी लाल, बुद्ध राम, राकेश शर्मा, सतपाल पटियाल, मास्टर कश्मीरी लाल, कैलाश सैनी, संदीप सैनी, दिनेश सैनी, मूलराज और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, व्यापारी, युवा एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed