Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Animal struck by Himachal Express; rail traffic halted for half an hour

Una News: हिमाचल एक्सप्रेस से पशु टकराया, आधा घंटा रुका रेलमार्ग

Wed, 25 Nov 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 25 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Animal struck by Himachal Express; rail traffic halted for half an hour
दौलतपुर चौक (ऊना)। कटरोली-दौलतपुर चौक-ऊना रेलमार्ग पर मंगलवार को हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक पशु की मौत हो गई। यह हादसा चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन से पहले हुआ। इसके बाद रेलगाड़ी को बीच रास्ते में रोकना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल एक्सप्रेस मंगलवार सुबह करीब 9:10 बजे दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। करीब दस मिनट बाद चिंतपूर्णी मार्ग स्टेशन से पहले अचानक एक पशु रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रेन की पशु से जोरदार टक्कर हुई। इसके चलते रेलगाड़ी को रोकना पड़ा। ट्रैक से पशु को हटाने और रेलमार्ग साफ करने में करीब आधा घंटा लग गया। इस दौरान यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एसएस राणा ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को रेलवे ट्रैक के आसपास खुला न छोड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे लाइन आम रास्ता नहीं है। पशुओं की मौजूदगी उनके जीवन के साथ रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है। राणा ने पशुपालकों से पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधकर रखने और विशेषकर रात के समय रेलवे ट्रैक की ओर न जाने देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग जिम्मेदारी समझें और रेलवे प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पशुओं और यात्रियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed