फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Andaroli is becoming a new center of adventure sports and tourism

Una News: साहसिक खेल और पर्यटन का नया केंद्र बन रहा अंदरोली

Sun, 16 Mar 2025 03:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
Andaroli is becoming a new center of adventure sports and tourism
एशियन विकास बैंक की मदद से 10 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
विज्ञापन

पहले चरण के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की परियोजना रिपोर्ट तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। बिलासपुर के गोबिंद सागर में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को नया आयाम देने के साथ ही ऊना जिले का अंदरोली क्षेत्र एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। झील से सटे इस क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए एशियन विकास बैंक की मदद से 10 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इससे यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। इस क्षेत्र में गोबिंद सागर पर अनुमानित 871 करोड़ रुपये की लागत से मंदली-लठियाणी पुल और सड़क निर्माण भी पर्यटन विकास को नया आयाम देने में सहायक होगा। इस दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए हैं। पहले चरण के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है।
चारों ओर पहाड़ों से घिरी गोबिंद सागर झील की सुंदरता और रोमांचकारी गतिविधियों का संगम अंदरोली के आकर्षण को चार चांद लगाता है। इस क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म हब बनाने के उद्देश्य से यहां बोटिंग, कयाकिंग, जेट स्की और हाउस बोट जैसी रोमांचक गतिविधियों को प्रारंभ किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इन गतिविधियों के संचालन के लिए मेफील्ड एडवेंचर्स को टेंडर प्रदान किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
एडवेंचर स्पोर्ट्स मीट ने दिलाई पहचान
जल क्रीड़ाओं की बढ़ती लोकप्रियता न केवल पर्यटन को नया आयाम देगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यावसायिक अवसर भी सृजित करेगी। पिछले वर्ष जनवरी में पुलिस विभाग की ओर से आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स मीट ने इस क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई। आयोजन में देशभर से आए खिलाड़ियों और पर्यटकों ने पैरा मोटरिंग, पैरा सेलिंग, हॉट एयर बैलून, एटीवी राइड, जिप लाइन, कमांडो नेट, ज़ॉर्बिंग, मिकी माउस, गन शूटिंग और मोटर बोट जैसी गतिविधियों में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष कुटलैहड़ क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंदरोली में गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को परखा। उन्होंने वहां बोटिंग का आनंद भी लिया और इसे बड़े स्तर पर प्रमोट करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता साहसिक खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed