{"_id":"69138319f7fd9980e000cf74","slug":"ambs-sahil-pandit-is-now-ready-to-spread-the-magic-of-his-tunes-on-the-national-stage-una-news-c-93-1-una1002-171756-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब के साहिल पंडित अब राष्ट्रीय मंच पर सुरों का जादू बिखेरने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब के साहिल पंडित अब राष्ट्रीय मंच पर सुरों का जादू बिखेरने को तैयार
विज्ञापन
क्लासिकल वोकल सोलो श्रेणी में प्रथम रहे साहिल पंडित शिक्षकों के साथ। स्रोत संस्थान
युवा
लगातार दो वर्षों से प्रदेश विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम
क्लासिकल वोकल सोलो में लगातार दो वर्षों तक स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास,
2026 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर(ऊना)। संगीत जगत में मेहनत और समर्पण का प्रतीक बने साहिल पंडित ने फिर अंब का नाम रोशन किया है। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब के बीए तृतीय वर्ष के छात्र साहिल ने लगातार दूसरे वर्ष प्रदेश विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में क्लासिकल वोकल सोलो श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब उनका चयन 2026 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
साहिल ने पांच वर्ष की आयु में संगीत सीखना शुरू किया था और वर्तमान में प्रो. परम हंस आहूजा तथा कॉलेज स्तर पर रिचू कालिया के निर्देशन में साधना कर रहे हैं। उनका कहना है कि संगीत केवल कला नहीं, आत्मा की साधना है।
साहिल ने प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक मंचों पर अपनी गायकी का जादू बिखेरा है। वे 2024 और 2025 में इंटर स्टेट विवि उत्सव में लगातार दो वर्ष गोल्ड मेडलिस्ट रहे। साथ ही गजल गायन में भी पुरस्कार जीते हैं। बीमारी और गले की परेशानी के बावजूद उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वर्तमान में साहिल 2026 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। उनका सपना है कि एक दिन इंडियन आइडल के मंच पर हिमाचल का नाम ऊंचा करें।