{"_id":"6a022ca25ce1c6cdf40ee167","slug":"ambala-cantt-amb-andaura-train-arrived-one-hour-late-una-news-c-93-1-una1025-191369-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एक घंटा देरी से पहुंची अंबाला कैंट-अंब अंदौरा ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एक घंटा देरी से पहुंची अंबाला कैंट-अंब अंदौरा ट्रेन
Tue, 12 May 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 12 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
ऊना। मोरिंडा के पास रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य का असर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेन पर पड़ा। सोमवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटा देरी से ट्रेन पहुंची। ऊना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 11:58 बजे का है लेकिन यह ट्रेन दोपहर 2:14 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक यह ट्रेन करीब ढाई घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन का अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 12:40 बजे का है लेकिन देरी के चलते यह ट्रेन 3:15 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे सूत्रों के मुताबिक मोरिंडा के पास रेलवे ट्रैक पर मरम्मत और तकनीकी कार्य चल रहा है। इसके चलते ट्रेनों को कई स्थानों पर धीमी गति से चलाना पड़ रहा है। यही कारण है कि पिछले कई दिनों से ऊना रूट पर चलने वाली विभिन्न रेलगाड़ियां लगातार देरी का शिकार हो रही हैं।
ट्रेनों के देरी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के लेट होने से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आती है। लगातार बिगड़ रही रेल व्यवस्था से यात्रियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। नौकरीपेशा लोग, छात्र और दूसरे राज्यों में सफर करने वाले यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे की ओर से समय पर सही सूचना नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ जाती है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से ऊना रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। कई बार तो अधिक देरी के चलते ट्रेन को बीच रास्ते में रद्द कर दिया गया। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। उन्हें बस और टैक्सी का सहारा लेकर अपने गंत्वय स्थान तक पहुंचना पड़ा। रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मोरिंडा जंक्शन के पास चला मरम्मत कार्य 31 मई तक चलेगा।