फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb police took the accused of robbery from bakery owner on transit remand

Una News: बेकरी मालिक से लूट के आरोपियों को अंब पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया

Thu, 01 May 2025 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Amb police took the accused of robbery from bakery owner on transit remand
चारों आरोपी पंजाब के कपूरथला निवासी, 20 मार्च को हुई थी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। दोसड़का में बेकरी मालिक से लूटपाट के चार आरोपियों को अंब पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। चारों आरोपी कपूरथला पंजाब से संबंधित हैं। इन्हें रक्कड़ जिला कांगड़ा पुलिस ने बीती 20 मार्च को सिक्कर दा परोह में एक शराब ठेके पर लूट के आरोप में गिरफ्तार किया।

बीती 20 मार्च को अंब-नदौन मार्ग पर दोसड़का के नजदीक रात के लगभग 9:30 बजे पंजाब नंबर वाली कार में सवार कुछ लोगों ने अंब में बेकरी की दुकान करने वाले योगराज से पहले तो माता चिंतपूर्णी मंदिर का रास्ता पूछा, बाद में उसपर हमला कर 18000 रुपये नकद और 17000 रुपये का मोबाइल छीन लिया और वाहन सहित नैहरियां की तरफ भाग गए। उसी रात दोसड़का से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर एक और वारदात हुई। इसमें पंजाब नंबर की कार में सवार लोगों ने ऊना जिला के साथ सटे जिला कांगड़ा के सिक्कर दा परोह में शराब ठेके के करिंदे से लगभग 40000 रुपये लूट लिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस के हाथ जो सुबूत लगे थे, उसके आधार पर रक्कड़ पुलिस ने कपूरथला (पंजाब) निवासी चार आरोपियों को गिरफ्त में लिया था। इन पर दोसड़का लूट को भी अंजाम देने का आरोप है। इन्हें अंब थाना पुलिस ने ट्रांसफर पर कस्टडी में लिया है। ट्रांजिट रिमांड पर लिए गए आरोपियों को पुलिस ने स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से पुलिस को तीन मई तक का रिमांड हासिल हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed