फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Ceremony tomorrow in Una

Una News: ऊना में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कल

Sun, 30 Jun 2024 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Ceremony tomorrow in Una
ऊना। ऊना के एडुपेस कोचिंग अकादमी बिल्डिंग के ऊपरी तल में पहली जुलाई सोमवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एसपी ऊना राकेश सिंह करेंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में उपशिक्षा निदेशक उच्चतर राजेंद्र कौशल एवं उपशिक्षा निदेशक प्राथमिक देवेंद्र चंदेल पहुंचेंगे। कार्यक्रम में इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनीवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर, चाणक्य कोचिंग अकेडमी हमीरपुर सह प्रायोजक होंगे। इस समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। ऊना जिला के एडुपेस कोचिंग अकेडमी बिल्डिंग, नजदीक एचडीएफसी बैंक में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इस कार्यक्रम के लिए छात्र छात्राएं सुबह 8.30 से 10:30 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला एवं लैमिरन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। लैमिरन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी की इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed