फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Alto car with 12 mustaches seized in Baduhi, case registered

Una News: बडूही में 12 मोच्छे खैर सहित अल्टो कार जब्त, केस दर्ज

Mon, 13 May 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 13 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Alto car with 12 mustaches seized in Baduhi, case registered
बडुही के समीप बिना नंबर मारुति कार में से पुलिस ने पकडी खैर की लकड़ी।संवाद
पुलिस के रोकने पर चालक कार छोड़कर भागा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग चार बजे जोल पुलिस चौकी प्रभारी रूप लाल की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने चुनावों को लेकर बडूही चौकी मन्यार के मध्य नाकाबंदी के दौरान अवैध लकड़ी लेकर जा रही कार को काबू किया। बताया जा रहा है कि गाड़ियों की जांच के दौरान चौकीमन्यार की तरफ से बडूही की तरफ तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की अल्टो कार को रोका, तो उसमें सवार चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। जब पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें छुपाकर रखे खैर के 12 मोच्छे और इलेक्ट्रिक कटर सहित अन्य सामान बरामद किया। गाड़ी की दोनों नंबर प्लेट गायब थीं। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह गाड़ी पहले भी अवैध कटान के लिए इस्तेमाल की जाती रही है। जोल पुलिस चौकी प्रभारी रूप लाल का कहना है कि गाड़ी सहित खैर के मोच्छे हिरासत में ले लिए हैं। गाड़ी किसकी है, जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया है।

कारपोरेशन विभाग के डिपो से चुराई लकड़ी
डोहगी और चौकीमन्यार में वन निगम कॉर्पोरेशन के दो डिपो हैं। जहां पर करोड़ों रुपये की वन संपदा सुरक्षित रखी जाती है, परन्तु यह दोनों डिपो एक टिंबर वाचर के सहारे चल रहे हैं। दोनों डिपुओं में लगभग आठ करोड़ रुपये से अधिक की वन संपदा रखी गई है। कॉर्पोरेशन विभाग के बीओ मेहरदीन का कहना है कि डिपो से खैर के मोच्छे चोरी होने की शिकायत दर्ज करवा दी है। पिछले लंबे समय से एक ही टिंबर वाचर के सहारे दो डिपो चल रहे हैं। दोनों डिपूओं में दो कर्मचारी तैनात करने के लिए उच्च अधिकारियों को बताया गया था, परन्तु अभी तक एक ही व्यक्ति दो डिपो देख रहा है। वन विभाग रामगढ़ धार रेंज अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि यह मोच्छे अज्ञात लोगों द्वारा चौकी मन्यार कॉर्पोरेशन विभाग के डिपो से चुराए गए हैं। कोर्पोरेशन विभाग द्वारा इसकी शिकायत जोल पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed