फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Along with treatment, sympathy is also necessary for serious patients: Dr. Mankotiya

गंभीर रोगियों को उपचार के साथ सहानुभूति भी जरूरी : डाॅ. मनकोटिया

Tue, 15 Oct 2024 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Along with treatment, sympathy is also necessary for serious patients: Dr. Mankotiya
क्षेत्रीय अस्पताल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में वर्ल्ड हॉस्पिस एंड पैलिएटिव केयर-डे (विश्व आश्रय एवं प्रशामक देखभाल दिवस) के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. संजय मनकोटिया ने की।
उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का मकसद अति गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर डॉ संजय मनकोटिया ने उपस्थित कर्मचारियों एवं नर्सिंग छात्राओं को इस देखभाल के बारे में बताते हुए उनसे ऐसे रोगियों को सहानुभूतिपूर्वक एवं गुणवत्ता से परिपूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर मौजूद स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह ने भी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि लाइलाज बीमारियों से पीडि़त रोगियों को यह सेवा न केवल चिकित्सक द्वारा बल्कि पूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दी जाती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके उपरांत डॉ. संजय मनकोटिया और स्वास्थ्य विभाग कि टीम ने लंबे समय से गुर्दे के रोगों से ग्रसित डायलिसिस की सेवा ग्रहण करते हुए रोगियों का भी कुशल क्षेम जाना। इस अवसर पर डॉ. विशाल ठाकुर, रोशन लाल, मैट्रन ललिता जसवाल, अंजू राना, जरनैल सैनी, कंचन माला, जसविंदर, अस्पताल के अन्य कर्मचारी व हिम्कैप्स नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed