फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegations of negligence in development work in Behad Jaswan Panchayat

Una News: बेहड़ जसवां पंचायत में विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप

Mon, 19 May 2025 03:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in development work in Behad Jaswan Panchayat
ब्लॉक समिति सदस्य ने पंचायत पर लगाए आरोप
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां पर विकास कार्यों के लिए आए ब्लॉक समिति के फंड का समय पर उपयोग न करने के आरोप लगे हैं। यह आरोप मौजूदा ब्लॉक समिति सदस्य राज पाल शर्मा ने लगाए हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2021 से 31 मार्च 2025 तक पंचायत को उन्होंने जो भी फंड भेजा, उसे पंचायत ने तय समय सीमा में विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया। राज पाल शर्मा ने जनवरी 2025 में इस मामले को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य ग्रामीण विकास मंत्री, हाईकोर्ट हिमाचल प्रदेश को लिखित शिकायत भेजी थी। इसके बाद अब मामले में प्रशासन हरकत में आया है। इसे लेकर बीते दिनों 16 मई को जिला ऑडिट अधिकारी संजय कुमार ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां पहुंचे। उन्होंने 2021 से लेकर जितने भी पंचायत सचिवों ने अपनी सेवाएं दीं, उनको भी पंचायत में बुलाया। इसके बाद पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। राज पाल शर्मा का कहना है कि जब पंचायत प्रधान को शिकायत की जानकारी मिली, तो आनन-फानन में कुछ कार्य करवाए गए। यह कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किए गए हैं। उनकी भी जांच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यों को 2021-22 में किया जाना था, उन्हें टालने से अब उनकी लागत में बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में जो कार्य पहले एक लाख रुपये में होना था अब वही काम 1.35 लाख रुपये में होगा। इस अतिरिक्त खर्च की भरपाई पंचायत प्रधान से करवाई जानी चाहिए। पंचायत की लापरवाही के कारण कई लोग सुविधाओं से वंचित रह गए हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।


कोट्स

जिला ऑडिट अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि जांच जारी है। अगर कोई दोषी पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पंचायत प्रधान नीलम कुमारी का कहना है जो विकास कार्यों के लिए ब्लॉक समिति सदस्य की ओर से बजट भेजा गया है, उसके कुछ कार्य हो चुके हैं और कुछ काम हो रहे हैं। जो रह गए हैं, उनको शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed