{"_id":"6877bb32a064ab04560b5937","slug":"allegations-of-indecent-behaviour-and-molestation-of-a-woman-in-one-stop-centre-una-news-c-93-1-ssml1048-159407-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वन स्टॉप सेंटर में महिला से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वन स्टॉप सेंटर में महिला से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
महिला ने कहा- आरोपी मेरी जानकारी ससुर को दे रहा, पीछा भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महिलाओं की सुरक्षा और रिहायश के लिए बने वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी पर एक महिला ने अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़, पीछा करने और रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। पुलिस थाना सदर ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने छह दिसंबर 2024 को महिला थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई। अगले दिन सात दिसंबर को जिला प्रशासन के माध्यम से उसे वन स्टॉप सेंटर ऊना में आश्रय दिया गया। कहा कि सेंटर में कार्यरत एमपीएच मनीष ने शुरू से उस पर बुरी नजर रखना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके साथ अभद्र तरीके से बात की। कहा कि जब वह सेंटर के कमरे में आराम कर रही थी तो आरोपी ने उसे गलत तरीके से हाथ लगाया। जिसकी शिकायत उसने वन स्टॉप सेंटर के प्रभारी से की। प्रभारी ने आरोपी को समझाने के कोशिश की। इसके बावजूद आरोपी ने अपशब्द कहे, जिसकी वीडियो उसके पास है। कहा कि जब उसने इस मामले में सिटी चौकी ऊना में शिकायत दी तो आरोपी ने माफी मांग ली। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि मेरे खिलाफ पहले भी कई शिकायते हैं, जिनपर अभी तक कुछ नहीं हुआ। महिला ने पुलिस से कहा कि आरोपी ने उसकी सारी जानकारी ससुराल पक्ष को दी। आरोपी उसके ससुर के साथ फोन पर लगातार संपर्क में रहा। पूरी जानकारी लेने के बाद ससुर उसका पीछा करता है। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके ससुर से पैसों और शराब की बोतलों की मांग की, जिसका सबूत उसके पास है। कहा कि आरोपी ने उसके ससुराल पक्ष को भड़काने की कोशिश की। महिला ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं का एकमात्र सहारा है। वहां भी महिलाएं सुरक्षित नहीं। कहा कि आरोपी कमरे की सफाई उसके बच्चों से करवाता रहा।
पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ लगे आरोप गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही। सभी पक्षों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।