फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegation of discrimination against Amb's truck operators in Shivpur

Una News: शिवपुर में अंब के ट्रक ऑपरेटरों के साथ भेदभाव का आरोप

Mon, 01 Jul 2024 03:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Allegation of discrimination against Amb's truck operators in Shivpur
अंब (ऊना)। अंब में ट्रक ऑपरेटरों की माल ढुलाई से जुड़ी समस्या को लेकर ट्रक यूनियन कार्यालय अंब में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी उपस्थित रहे। बैठक में ट्रक ऑपरेटरों ने माल ढुलाई की समस्या को लेकर विधायक को अवगत करवाते हुए आरोप लगाया कि ट्रक यूनियन अंब से अलग हुए कुछ ऑपरेटर अपने निजी हित साधने में जुटे हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र शिवपुर से माल ढुलाई को लेकर अंब के ट्रक ऑपरेटरों के साथ पक्षपाती रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रक यूनियन अंब में 377 ट्रक ऑपरेटर हैं और उनका इलाका धुसाड़ा से मरवाड़ी तक पड़ता है, लेकिन पिछले लंबे समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा। आज हालात यह हो गए हैं कि कई ट्रक आपरेटर गाड़ियों की किस्तें नहीं दे पा रहे हैं और परिवारों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

विधायक बबलू ने कहा कि किसी भी ट्रक ऑपरेटर के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी ट्रक ऑपरेटरों को आश्वस्त किया कि उन्हें पेश आ रही समस्या का मिल बैठकर स्थाई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed