फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   all schools will open from tomorrow at 10 am

Una News: कोहरे का मार, समय बदला, कल से सुबह 10 बजे खुलेंगे सभी स्कूल

Sun, 21 Jan 2024 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
all schools will open from tomorrow at 10 am
ऊना में आज सुबह धु़ंध व काेहरे से ढ़का शहर।संवाद
ऊना। अत्याधिक कोहरे और धुंध के चलते जिला ऊना में सभी सरकारी, निजी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के खुलने का समय एक घंटा बढ़ा दिया है। अब स्कूल सुबह नौ के बजाय 10 बजे से खुलेंगे। हालांकि स्कूलों के बंद होने का समय पहले की तरह दोपहर तीन बजे ही रहेगा। स्कूल खुलने का समय बढ़ाने के बाद अब कक्षाओं के लिए कम हुए आधा घंटे के समय की पूर्ति प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी के समय को कम करके की जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश 22 से 31 जनवरी तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला में कोहरे और धुंध की मार को देखते हुए करीब दो सप्ताह पहले प्राथमिक स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10 बजे किया गया था। इसके बाद बड़ी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने वाले अध्यापकों ने भी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की समयसारिणी बदलने की मांग उठाई थी। इसके लिए शिक्षक संघ ने शिक्षा उपनिदेशक को एक मांगपत्र भी सौंपा था। इस बीच स्कूलों में छह दिन की छुट्टियां हो गई।
विज्ञापन

17 जनवरी को दोबारा स्कूल खुलने पहले करीब तीन दिन तक मौसम साफ रहा और धूप खिली। इससे स्कूलों की समय सारिणी बदलने की आवश्यकता नहीं लगी। इस बीच बीते वीरवार को दोबारा धुंध का प्रकोप देखने को मिला और धूप के दर्शन नहीं हुए। यह सिलसिला शनिवार तक जारी रहा। इसे ध्यान में रखते हुए अब जिला प्रशासन के बड़ी कक्षाओं के लिए भी समय सारिणी को बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी की चपेट में आ रहे विद्यार्थी
जिला ऊना में धुंध और शीतलहर के बीच सुबह के समय स्कूल पहुंचने के चक्कर में कई विद्यार्थी बीमार हो चुके हैं। बुखार, उल्टी, जुकाम और खांसी से लेकर निमोनिया तक की जकड़ में विद्यार्थी आ रहे हैं। इससे अभिभावकों की परेशानी भी बढ़ी है। बीते कुछ दिनों से अभिभावक भी बड़ी कक्षाओं के समय को बदलने की मांग उठा रहे थे, जिसे प्रशासन से अब पूरा कर दिया है।


बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया फैसला : उपायुक्त
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला में निरंतर पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उप निदेशक उच्च शिक्षा की सिफारिश के उपरांत यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा और भोजन के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। यह आदेश जिला के समस्त विद्यालयों पर 22 से 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed