{"_id":"69d40089fb6783c31f0e5537","slug":"all-goods-recovered-in-saloh-una-theft-cases-sp-una-news-c-93-1-ssml1048-187313-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोह, ऊना में चोरी के मामलों में पूरा सामान बरामद : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलोह, ऊना में चोरी के मामलों में पूरा सामान बरामद : एसपी
Tue, 07 Apr 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसपी ऊना सचिन हीरेमठ।संवाद
ऊना। सलोह और ऊना में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदातों को पुलिस ने रिकॉर्ड समय में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी हुआ पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है।
सोमवार को पत्रकार वार्ता में सचिन हिरेमठ ने बताया कि 30 और 31 मार्च की मध्यरात्रि को हुई दोनों चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
सलोह स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवासी है और क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करता था। वह गगरेट क्षेत्र में रह रहा था। सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ 100 ग्राम सोना, 8 किलोग्राम चांदी और कुछ नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में सर्च अभियान चला रही है। इस मामले में मोहन रावत और सुनील सांख्यान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। दूसरे मामले में कंवर अस्पताल में कार, फिजियोथेरेपी मशीन और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी कार चोरी कर भाग गया था।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने अस्पताल से कार चोरी करने के बाद जयपुर में एक मंदिर को भी निशाना बनाया। वहां से उसने भारी मात्रा में चढ़ावा चोरी किया था। पुलिस ने चोरी की कार से मंदिर का चढ़ावा भी बरामद कर लिया है। इस मामले में गौरव भारद्वाज और कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर भेजी गई थीं।
कार्रवाई में हरियाणा पुलिस का भी सहयोग लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों मामलों में चोरी हुए 100 फीसदी सामान की बरामदगी कर ली गई और अब उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ितों को लौटाया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान सचिन हिरेमठ ने कहा कि जिले में कुछ युवक मेलों और सार्वजनिक स्थानों पर बुलेट मोटरसाइकिलों से पटाखे जैसी आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। संवाद