फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Akshita became Miss and Vansh Rana became Mr. Fresher in B.Com Fresher Party

Una News: बीकॉम फ्रेशर पार्टी में अक्षिता मिस और वंश राणा बने मिस्टर फ्रेशर

Tue, 30 Sep 2025 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Akshita became Miss and Vansh Rana became Mr. Fresher in B.Com Fresher Party
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीकॉम विभाग की ओर से नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन कॉलेज सभागार में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा रहे, जबकि इसकी अध्यक्षता बीकॉम विभागाध्यक्ष प्रो. गौरव राणा ने की। फ्रेशर पार्टी में अक्षिता को मिस फ्रेशर और वंश राणा को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। इसके अतिरिक्त वंश को मिस्टर पर्सनेलिटी और अर्चना को मिस पर्सनेलिटी का खिताब दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जूनियर विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें और अपने जीवन के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है, जिसमें सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को हमेशा अपडेट रहना चाहिए। बीकॉम के समन्वयक प्रो. गौरव राणा ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की नियमावली और शैक्षणिक वातावरण से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed